ranchi news : डीएवी कपिलदेव में शास्त्रीय गायक अजय पोहनकर ने दी प्रस्तुति
ranchi news : डीएवी कपिलदेव में स्पिक मैके की ओर से प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक अजय पोहनकर ने शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी. उन्होंने राग अहीर भैरव में, ‘अलबेला सजन आयो रे अलबेला’ की प्रस्तुति की.
रांची. डीएवी कपिलदेव स्कूल में गुरुवार को स्पिक मैके की ओर से प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक अजय पोहनकर ने शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी. उन्होंने राग अहीर भैरव में, ””अलबेला सजन आयो रे अलबेला”” की प्रस्तुति की. छात्रों को मंच पर शास्त्रीय संगीत की बारीकियां समझायी. श्री पोहनकर ने राग अहीर भैरव को विलंबित तथा मध्यम लय में गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया. एक भजन भी गाया जिसमें बच्चों ने भी भाग लिया. इस अवसर पर प्राचार्य एमके सिन्हा, स्पिक मैके संस्था के राजीव रंजन, शास्त्रीय गायक अजय पोहनकर, तबला वादक मिथिलेश कुमार झा, सारंगी वादक अलारक्खा कलावंत, झारखंड साइकोग्राफिक सोसाइटी के विकास कुमार, सीएस ठाकुर, अरुण कुमार मंडल आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए