हुरहुरी में चेहल्लुम का जुलूस, शस्त्र चालन
Birsa Munda
प्रखंड के हुरहुरी नयाटोली में चेहल्लुम पर नौजवान मुहर्रम कमेटी की अगुआई में जुलूस निकला. वहीं अस्त्र-शस्त्र चालन का आयोजन किया गया.
रातू. प्रखंड के हुरहुरी नयाटोली में चेहल्लुम पर नौजवान मुहर्रम कमेटी की अगुआई में जुलूस निकला. वहीं अस्त्र-शस्त्र चालन का आयोजन किया गया. जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, उपप्रमुख रियाजुल अंसारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष इमरान खान, नौजवान मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष तनवीर हसन, समाजसेवी सतीश साहू, ऐनुल अंसारी, सदर रज्जब अली, मो कलाम, मो हकीम, जाबिर अंसारी, आशिक अंसारी, मोबिन अंसारी व दीपक कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इस दौरान मेले में कई दुकानें सजी थीं. स्टॉल पर लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी. पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे. संचालन सिद्दीक अंसारी ने किया. मौके पर मो कलाम, अताउल्लाह अंसारी, शहबान अंसारी, सुहैल अंसारी, इरशाद आलम, अबुतल्लाह अंसारी, जमील अंसारी, इमरोज अंसारी, समुद अंसारी, आफताब आलम, मसरूर फैजी, शहबाज आलम, इकरामुल अंसारी, रियाजुल अंसारी, कलामुद्दीन अंसारी, अब्दुल हकीम, सरफराज अंसारी, फैजान अंसारी, आफताब अंसारी, इरफान अंसारी, जाबिर अंसारी व सुहैल आलम आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए