दो ट्रेनों की समय सारिणी में परिवर्तन

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

धनबाद-तांबरम स्पेशल और बरौनी-कोच्चुवेली स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी में कुछ स्टेशनों पर परिवर्तन किया गया है.

विज्ञापन

रांची.

रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों की समय सारिणी में कुछ स्टेशनों पर परिवर्तन किया गया है. ट्रेन संख्या 06066 धनबाद-तांबरम स्पेशल (वाया रांची) का 12 जून से मुरी आगमन सुबह 9.03 बजे और प्रस्थान 9.05 बजे, रांची आगमन सुबह 10.10 बजे और प्रस्थान 10.20 बजे एवं हटिया आगमन सुबह 10.35 बजे और प्रस्थान 10.40 बजे होगा. वहीं, ट्रेन संख्या 06092 बरौनी-कोच्चुवेली स्पेशल (वाया रांची) का 11 जून से बोकारो स्टील सिटी आगमन सुबह 08.37 बजे व प्रस्थान 8.42 बजे, मुरी आगमन सुबह 09.48 बजे व प्रस्थान 9.50 बजे, रांची आगमन सुबह 11.30 बजे व प्रस्थान 11.40 बजे, हटिया आगमन सुबह 11.55 बजे व प्रस्थान 12.00 बजे एवं राउरकेला आगमन दोपहर 2.30 बजे व प्रस्थान दोपहर 2.35 बजे होगा.

हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस रद्द रहेगी

रांची. रांची रेल मंडल के कुरकुरा-ओड़गा रेलखंड पर विकास कार्य को लेकर ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस 10, 11, 12, 16, 17, 18, 19 एवं 23 जून को रद्द रहेगी.

नौ को परिवर्तित मार्ग से चलेगी टाटानगर-हटिया ट्रेन

रांची. दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 09 जून को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी होकर चलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola