चार बंदियों को डालसा के प्रयास से मिली बेल
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 May 2020 12:20 AM
लॉकडाउन काल में विभिन्न मामलों में बंद 39 विचाराधीन बंदियों में चार को सोमवार को जमानत मिली. सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई. एक बंदी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी फहीम किरमानी व तीन बंदियों को न्यायिक दंडाधिकारी कावेरी कुमारी के न्यायालय से जमानत मिली. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से हिंदपीढ़ी में लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में 30 अप्रैल को जेल गया मो मोफिज है.
रांची : लॉकडाउन काल में विभिन्न मामलों में बंद 39 विचाराधीन बंदियों में चार को सोमवार को जमानत मिली. सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई. एक बंदी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी फहीम किरमानी व तीन बंदियों को न्यायिक दंडाधिकारी कावेरी कुमारी के न्यायालय से जमानत मिली. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से हिंदपीढ़ी में लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में 30 अप्रैल को जेल गया मो मोफिज है.
वह हिंदपीढ़ी के मंटू चौक का रहने वाला है. जबकि तीन अन्य सिकंदर महली , देवथान महली व सुरेश महली पिठोरिया थाना द्वारा जेल भेज गये थे. गौरतलब है कि लॉकडाउन काल में सात वर्ष से कम सजा वाले 39 विचाराधीन बंदियों का पैरवी करने वाला कोई नहीं था. झालसा के निर्देश पर ऐसे बंदियों की सूची रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने जेल से मंगायी. 39 बंदियों को डालसा की ओर से पैनल लायर उपलब्ध कराये गये. उन लायरों ने चार बंदियों की जमानत की अर्जी विभिन्न न्यायालय में दी गयी थी. उस जमानत की अर्जी पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई हुई और चार बंदियों को जमानत मिली. इसके पूर्व भी सात वर्ष से कम सजा वाले 125 बंदियों को जमानत पर रिहा किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










