एचईसी के पुनरुद्धार: केंद्रीय संसदीय उप-समिति ने सीएम से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन

रांची में मुख्यमंत्री से मुलाकात करते केंद्रीय संसदीय उप-समिति के सदस्य. फोटो: प्रभात खबर

रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) लिमिटेड के पुनरुद्धार को लेकर एक केंद्रीय संसदीय उप-समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस बैठक में एचईसी की मौजूदा स्थिति और इसे फिर से मजबूत बनाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) लिमिटेड के पुनरुद्धार को लेकर गठित छह सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर एचईसी की मौजूदा स्थिति और इसके पुनरुद्धार की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की.

संस्थान पर को फिर से मजबूत बनाने पर चर्चा

बैठक में एचईसी की वर्तमान वित्तीय एवं औद्योगिक स्थिति के साथ संस्थान को फिर से मजबूत करने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श हुआ. समिति के सदस्यों ने एचईसी के पुनरुद्धार के लिए भविष्य की कार्य योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की. माना जा रहा है कि केंद्र और राज्य के स्तर पर समन्वय के माध्यम से एचईसी को दोबारा पटरी पर लाने के प्रयासों को गति देने पर जोर दिया गया.

भारी इंजीनियरिंग संस्थानों में एचईसी महत्वपूर्ण

एचईसी देश के महत्वपूर्ण भारी इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल रहा है. रांची स्थित इस सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान ने देश के विभिन्न बड़े औद्योगिक एवं आधारभूत ढांचा परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण उपकरणों का निर्माण किया है. ऐसे में इसके पुनरुद्धार को लेकर केंद्र की संसदीय उप-समिति की सक्रियता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: Palamu: पक्का मकान दिखाकर आवास से किया वंचित, बारिश में खपरैल घर पर प्लास्टिक लगाकर परिवार रहने को मजबूर

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय संसदीय उप-समिति के अध्यक्ष-सह-सांसद, राज्यसभा तिरुची शिवा, सांसद विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद सुलता देव, सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, सांसद हँसमुखभाई सोमाभाई पटेल और सांसद चंदन चौहान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: RIMS जमीन मामले में डेवलपर शुभम साबू को जमानत, HC ने ACB से पूछा - सरकारी अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं?


विज्ञापन
Sunil Jha

लेखक के बारे में

By Sunil Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola