हज 2027 के लिए स्टेट हज इंस्पेक्टर का चयन, सरकारी कर्मचारियों से 27 अगस्त तक मांगे आवेदन

Updated:
विज्ञापन

हज 2027 के लिए स्टेट हज इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. पात्र सरकारी कर्मचारी 27 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

रांची: हज कमिटी ऑफ इंडिया, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने हज 2027 (1448 हिजरी) के लिए स्टेट हज इंस्पेक्टर (एसएचआई) के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए पात्र सरकारी कर्मचारियों से 27 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. राज्य हज कमेटी ने इच्छुक और पात्र कर्मचारियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छह सितंबर को होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा

चयन प्रक्रिया के तहत छह सितंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की जाएगी. इसके बाद आठ से 16 सितंबर के बीच चयनित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू, पर्सनैलिटी टेस्ट और मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा. चयनित अभ्यर्थियों को अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मुंबई में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- चतरा में जिस्मफरोशी के खिलाफ कार्रवाई, चांदनी रेस्टोरेंट में छापेमारी; हिरासत में 10 लोग

50 वर्ष से कम उम्र के कर्मचारी कर सकेंगे आवेदन

एसएचआई पद के लिए आवेदक का मुस्लिम होना अनिवार्य है. इसके अलावा आवेदक केंद्र या राज्य सरकार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) अथवा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) का स्थायी कर्मचारी होना चाहिए. आवेदक का स्नातक पास होना और उम्र 50 वर्ष से कम होना जरूरी है. ग्रुप ए के अधिकारी इस चयन प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे.

31 दिसंबर 2027 तक वैध होना चाहिए पासपोर्ट

आवेदक के पास ऐसा पासपोर्ट होना चाहिए, जिसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक हो. हज यात्रियों की सेवा के लिए करीब 13 स्टेट हज इंस्पेक्टरों का चयन किया जाएगा. चयन 135 हज यात्रियों पर एक एसएचआइ के अनुपात के आधार पर किया जाएगा.

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी हज कमिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट http://www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है.

ये भी पढ़ें- अयोध्या-वाराणसी घूमना हुआ आसान, कोल इंडिया कर्मचारियों को 400 रुपए में मिलेगा कमरा



विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola