शतरंज में एके चौधरी, कैरम में शशिभूषण मंडल बने विजेता

Updated:
विज्ञापन

शतरंज में एके चौधरी, कैरम में शशिभूषण मंडल बने विजेता

विज्ञापन

-कैरम के युगल में मो जुनैद अख्तर व मानस तलपात्रा की जोड़ी बनी चैंपियन खेल संवाददाता, रांची सीसीएल मुख्यालय की दो दिवसीय शतरंज व कैरम प्रतियोगिता बुधवार को दरभंगा हाउस में संपन्न हुई. प्रतियोगिता में मुख्यालय के 160 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. शतरंज में पांच अंकों के साथ एके चौधरी पहले स्थान पर रहे. वहीं, 4.5 अंक के साथ रोहित दूसरे, राजकुमार सिंह तीसरे, 4 अंक लेकर प्रणीत कुमार चौथे व चंद्रकांत रवि पांचवें स्थान पर रहे. कैरम के सिंगल्स में शशिभूषण मंडल विजेता व मनोहर करमाली उप विजेता बने. युगल में मो जुनैद अख्तर व मानस तलपात्रा की जोड़ी चैंपियन बनी, जबकि शशिभूषण मंडल व अनिल उरांव की जोड़ी रनरअप रही. समापन समारोह के मुख्य अतिथि नवनीत कुमार (विभागाध्यक्ष, पीएंडआइआर) व रेखा पांडे (विभागाध्यक्ष, कल्याण) ने विजेता व उप विजेताओं को पुरस्कृत किया. चैंपियनशिप में प्रथम पांच स्थान पर आनेवाले खिलाड़ी 20-21 अगस्त को सीसीएल ढोरी में होनेवाली सीसीएल अंतर क्षेत्रीय शतरंज व कैरम प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. मौके पर सीसीएल के स्पोर्ट्स मैनेजर आदिल हुसैन समेत अन्य मौजूद थे. प्रतियोगिता को सफल बनाने में आरआर सिंह, मनोज कुमार, मोहित राज मिंज, रविशंकर मंडल व शशिभूषण मंडल का योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola