बुंडू नगर पंचायत चुनाव में वादों के ढेर, प्रत्याशी कर रहे दावों पर दावे

Jharkhand Civic Polls: रांची जिले के बुंडू नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश उरांव, जितेंद्र उरांव और घासीराम उरांव ने विकास, पानी, सफाई और टैक्स राहत के वादे किए. चुनाव प्रचार तेज, वोटरों को लुभाने के लिए दावों की बौछार. नीचे पढ़ें किसने क्या वादा किया?
बुंडू से आनंद राम महतो की रिपोर्ट
Jharkhand Civic Polls: झारखंड में निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है. राज्य के 24 जिलों में मेयर, नगर अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के पदों के लिए प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंके हुए हैं. वे जनता से वह तमाम वादे कर रहे हैं, जिससे उन्हें लगता है कि चुनावी बेड़ा पार हो जाएगा. इसी सिलसिले में झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू नगर पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी वोटरों को लुभाने के लिए वादे कर रहे हैं. क्षेत्र में विकास के दावों पर दावे किए जा रहे हैं. आप भी जानिए कि वे किस तरह के वादे और दावे कर रहे हैं?
बुंडू नगर को विकसित और सुंदर बनाऊंगा: राजेश उरांव
एनडीए समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश उरांव ने अपने समर्थकों के साथ बुंडू नगर के नवरात्रि टोली पुराना बाजार टोली फुलवार टोली नीलगिरी टोली आदि मोहल्ले में चुनावी प्रचार किया और कहा कि पहले भी बुंडू नगर को राज्य का आदर्श नगर का प्रथम स्थान दिलाया हूं नगर को विकसित और सुंदर बनाने का कार्य करूंगा. बुंडू उन्होंने बुंडू के नगर के सभी वर्गों के हित में काम करने का वादा किया. इस चुनावी प्रचार अभियान में उनके साथ में कपिल महतो,भास्कर मुखर्जी, राकेश मछुआ, मानस मिश्रा चंदन नायक, राजकुमार महतो, महेश मुंडा, सखी देवी, मुकुंदर महतो, कैलाश हलवाई आदि शामिल थे.
पानी की समस्या को दूर करूंगा: जितेंद्र उरांव
नगर पंचायत बूंडू के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश उरांव अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्ड क्षेत्र और चौक बाजार पुराना बाजार टोली सुभाष चौक काली मंदिर चौक में हाथ जोड़कर वोट मांगा उन्होंने कहा कि एक मौका दे सबसे पहले नगर के पानी के समस्याओं को निदान करूंगा इसके साथ ही होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी पर रोक, बड़ा तालाब की सफाई और नगर की सुंदरीकरण का कार्य करूंगा. उन्होंने बुंडू चौक बाजार में अपना चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. मौके पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर के बारीगोड़ा-गोविंदपुर के लोगों के लिए खुशखबरी, रेलवे फाटक पर जल्द बनेगा ओवरब्रिज
सभी वर्गों के लोगों की सेवा करूंगा: घासीराम उरांव
बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घासीराम उरांव ने शुक्रवार को देर रात 8 बजे माझी टोली रोड में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं गरीबों के हित में काम करूंगा. पानी बिजली स्वास्थ्य की समस्या के निदान करूंगा. इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक सृष्टिधर्म मांझी, रवींद्रनाथ गोराई, सुजीत मोदक, त्रिलोचन मुंडा, मोनू दास, चमरा प्रमाणिक आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: लातेहार में 7000 घूस लेते धरा गए अमीन साहेब, पलामू एसीबी टीम ने किया गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kumarvishwat Sen
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










