Budget 2025: झारखंड सरकार बजट में महिलाओं के लिए खोलेगी खजाना, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कर दिया ऐलान
Published by : Sameer Oraon Updated At : 06 Feb 2025 3:40 PM
शिल्पी नेहा तिर्की
Budget 2025 : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि इस बार के बजट में किसान दीदियों के लिए कुछ खास होने वाला है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
रांची : केंद्रीय बजट के बाद अब झारखंड के बजट पर भी लोगों की निगाहें हैं. लोगों के मन में सवाल ये है कि इस बार सरकार किन लोगों पर सरकार ज्यादा मेहरबान होगी. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इसके संकेत भी दे दिये हैं. उन्होंने कहा है कि इस बार के बजट में किसान दीदियों के लिए कुछ खास होने वाला है. विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है.
शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं- विभागीय बजट को दिया जा रहा अंतिम रूप
दरअसल कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की अधिकारियों के साथ बुधवार को आगामी बजट को लेकर बैठक कर रही थी. बैठक के मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विभागीय बजट को अंतिम रूप दिया जा रहा है. अब कृषि, पशु पालन और सहकारिता विभाग के बजट को ऑनलाइन कर दिया जाएगा. विभाग अपने बजट का काम लगभग पूरा कर चुका है. कृषि मंत्री के इस घोषणा के बाद अगर झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के बाद अगर महिलाओं के लिए कृषि पशुपालन और सहकारिता विभाग में कोई नयी योजना की शुरूआत करती है तो इस पर सबकी नजरें रहेंगी.
केंद्र सरकार ने मध्य वर्गीय और किसानों के लिए खोला था खजाना
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने मध्य वर्गीय परिवारों और किसानों के लिए खजाना खोल दिया था. इसके तहत 12 लाख तक के सलाना आय वालों को कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा. साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल डीजल समेत कई जरूरी चीजों पर सब्सिडी जारी रखी है. मोबाइल फोन, कार कार के पार्ट्स सस्ते कर दिये गये हैं. इसके अलावा किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर 3 लाख से 5 लाख कर दिया गया है. केंद्र सरकार की ओर से गिग वर्कर्स को बड़ी सौगात देते हुए आइडेंटिटी प्रूफ दिये जाने की घोषणा की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










