घर के भीतर महिला का खून से लथपथ शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

मोहननगर सीएचपी तालाब के नजदीक रहनेवाली महिला मुनिया देवी (40) का संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया है.

विज्ञापन

डकरा. मोहननगर सीएचपी तालाब के नजदीक रहनेवाली महिला मुनिया देवी (40) का संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया है. महिला घर में अपनी एक मूक-बधिर बेटी के साथ रहती थी. तीन बेटी की शादी हो गयी है और पति चेन्नई में काम करता है. आसपास के लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह को जब महिला अपने घर के बाहर नहीं दिखी, तो पड़ोसियों ने झांक कर देखा तो अंदर खून से लथपथ शव दिखाई दिया. सूचना दिये जाने पर खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी, इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो पहुंचे और जरूरी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पडो़सियों ने बताया कि महिला अक्सर शराब के नशे में दिखाई देती थी. प्रथमदृष्टया घर के भीतर महिला के गिरने पर माथे में लगी गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव से मृत्यु की आशंका जतायी जा रही है, लेकिन कुछ लोग अन्य कई तरह की बात भी कह रहे हैं. डीएसपी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पति को खबर भेजवा दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी देखा जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola