भाजपा की जनसंवाद रैली आज, धर्मेंद्र प्रधान करेंगे संबोधित
भाजपा की जनसंवाद रैली आज, धर्मेंद्र प्रधान करेंगे संबोधित
रांची : प्रदेश भाजपा की ओर से 21 जून को जनसंवाद रैली का आयोजन किया गया है. इस रैली को शाम चार बजे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संबोधित करेंगे. रैली में भाजपा के 513 मंडलों के हजारों कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से शामिल होंगे.
आपके शहर में
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना संकट के बीच पार्टी का यह अभूतपूर्व कार्यक्रम देश भर में सफल हो रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया का जो स्वप्न देखा है, उसका सफल प्रयोग पार्टी ने ऐसे संवाद कार्यक्रमो में किया है.
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में अपने मंडल, बूथ जिलों में आमजन को ऑनलाइन रैली से जोड़ने का आह्वान किया है.
Post by : pritish sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए