कांग्रेस के बाद बीजेपी भी एक्शन में, 30 बागी को पार्टी से किया बाहर

Updated:
विज्ञापन

बागियों के खिलाफ एक्शन में बीजेपी.

‍BJP Expelled Rebels: कांग्रेस के बाद बीजेपी भी एक्शन में आ गई है. पार्टी ने 30 बागियों को 6 साल के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया. नेताओं की पूरी लिस्ट देखें.

विज्ञापन

‍BJP Expelled Rebels: झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी से बगावत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है. कांग्रेस पार्टी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी एक्शन में आ गई है. पार्टी से बगावत करने वाले 30 नेता को भाजपा से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बगावत करने वाली 4 महिला नेताओं को भी दिखाया बाहर का रास्ता

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर महामंत्री सह राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन करने वालों को निष्कासित कर दिया है. निष्कासित किए गए नेताओं में 4 महिला हैं, जो पलामू, हजारीबाग और दुमका की हैं.

हजारीबाग, पलामू और पूर्वी सिंहभूम के 5-5 नेता निष्कासित

निष्कासित नेताओं में सबसे ज्यादा 5-5 हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम और पलामू जिले से हैं. पाकुड़ के 3 नेताओं को निष्कासित किया गया. जिन लोगों को बीजेपी से निकाला गया है, उनकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है.

भाजपा से निकाले गए सभी 30 नेताओं की लिस्ट यहां देखें

  1. चंद्रमा कुमारी – पलामू
  2. कुमकुम देवी – हजारीबाग
  3. लक्ष्मी देवी – पलामू
  4. जूली यादव- दुमका
  5. बलवंत सिंह – लातेहार
  6. अरविंद सिंह – खरसावां
  7. बटेश्वर मेहता – हजारीबाग
  8. भैया बांके बिहारी – हजारीबाग
  9. चितरंजन साव – बोकारो
  10. कर्नल संजय सिंह – पलामू
  11. हर्ष अजमेरा – हजारीबाग
  12. हजारी प्रसाद साहू – रांची ग्रामीण
  13. मिसिर कुजूर – गुमला
  14. मिस्त्री सोरेन – पाकुड़
  15. मुकेश कुमार शुक्ला – पाकुड़
  16. पुष्परंजन – पलामू
  17. राजकुमार सिंह – जमशेदपुर महानगर
  18. रामावतार केरकेट्टा – रांची ग्रामीण
  19. रामदेव हेम्ब्रम – पूर्वी सिंहभूम
  20. रामेश्वर उरांव – लोहरदगा
  21. संतोष पासवान – लातेहार
  22. शिवचरण महतो – पाकुड़
  23. शिवशंकर बड़ाइक – खूंटी
  24. शिवशंकर सिंह – जमशेदपुर
  25. सुरेंद्र मोदी – हजारीबाग
  26. उपेंद्र यादव – गढ़वा
  27. उमेश भारती – चतरा
  28. विकास सिंह – जमशेदपुर महानगर
  29. विमल बैठा – जमशेदपुर महानगर
  30. विनोद सिंह – पलामू

कांग्रेस ने पार्टी से बगावत करने वाले 3 लोगों को निकाला

इसके पहले कांग्रेस पार्टी ने भी बागियों के खिलाफ कार्रवाई की थी. पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले देवेंद्र सिंह बिट्टू, मुनेश्वर उरांव और इसराफिल अंसारी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था.

कांग्रेस ने इन लोगों को निकाला

  1. मुनेश्वर उरांव – लातेहार
  2. इसराफिल अंसारी – बोकारो
  3. देवेंद् सिंह बिट्टू – पलामू

Also Read

Video: चूल्हा खर्चा दिया नहीं, मंईयां-बप्पा योजना लेकर आ गए, हेमंत सोरेन सरकार पर बरसीं रघुवर दास की बहू पूर्णिमा

मोदीजी को बहुमत मिलता तो संविधान को अदल-बदल कर देते, हजारीबाग में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

हेमंत सोरेन की सुरक्षा में गड़बड़ी की आशंका, हेलीपैड की करनी पड़ी खुदाई

निरसा विधानसभा को माना जाता था ‘लाल दुर्ग’, भाजपा की अपर्णा सेनगुप्ता ने लहरा दिया ‘भगवा’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola