बारिश में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का प्रकोप, झारखंड में 25 हजार मलेरिया मरीज; डेंगू के 79 केस

Updated:
विज्ञापन

मरीजों की जांच करते डॉक्टर्स : प्रतीकात्मक फोटो

राज्य में बारिश के मौसम के साथ ही डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 25,000 से अधिक मलेरिया और 79 डेंगू के मरीज सामने आए हैं. मच्छरों के पनपने और बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतना आवश्यक है.

विज्ञापन

रांची : बारिश के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में थोड़ी सी सावधानी बरतकर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से खुद को बचाया जा सकता है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 18 लाख से अधिक संदिग्ध मरीजों की जांच की जा चुकी है. इनमें करीब 25,000 लोग मलेरिया से पीड़ित मिले हैं। वहीं, डेंगू से पीड़ित मरीजों के 79 मामले सामने आये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश के बाद जगह-जगह जमा पानी बना मच्छरों के लिए ठिकाना

विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के मौसम में घरों और आसपास के इलाकों में गड्ढों, खाली प्लॉट, टूटे बर्तनों और अन्य स्थानों पर पानी जमा हो जाता है. यदि इस जमा पानी को समय पर नहीं हटाया गया, तो इसमें मच्छरों के लार्वा पैदा हो जाते हैं. यही मच्छर जब लोगों को काटते हैं, तो मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैलती हैं. इसलिए घर और आसपास के इलाकों में पानी जमा नहीं होने देना और नियमित साफ-सफाई रखना जरूरी है.

धनबाद में डेंगू जांच किट खत्म, थमी जांच

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद में डेंगू की जांच का किट खत्म हो गया है. इसके कारण वहां डेंगू की जांच प्रभावित हुई है. वहीं, सदर अस्पताल में रैपिड एंटीजन किट से जांच की जा रही है.

विशेषज्ञों ने रैपिड एंटीजन जांच की विश्वसनीयता पर उठाये सवाल

विशेषज्ञों के अनुसार, रैपिड एंटीजन किट से होने वाली जांच प्रामाणिक जांच नहीं है. ऐसे में इससे गलत रिपोर्ट आने की भी आशंका रहती है. डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जांच में रिपोर्ट की विश्वसनीयता महत्वपूर्ण है, इसलिए जांच व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता जरूरी है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का संक्रमण, 30 दिनों में मिले 36 मरीज; बच्चों में संक्रमण ज्यादा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola