Jharkhand: रांची के ईडी ऑफिस पहुंचे बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर, अधिकारी कर रहे पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

ईडी ने रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर को पांच दिसंबर को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया था. सोमवार को वे ईडी ऑफिस पहुंचे. अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं. पंकज मिश्रा को जेल में नियम विरुद्ध सुविधा देने को लेकर ईडी ने उन्हें हाजिर होने का निर्देश दिया था.

विज्ञापन

रांची : बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर सोमवार को रांची के ईडी ऑफिस पहुंचे. ईडी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं. आपको बता दें कि ईडी ने उन्हें पांच दिसंबर को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया था. पंकज मिश्रा को जेल में नियम विरुद्ध सुविधा देने को लेकर ईडी ने उन्हें हाजिर होने का निर्देश दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

हामिद अख्तर को दूसरी बार जारी हुआ है नोटिस

बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर को दूसरी बार नोटिस जारी किया गया है. इधर, ईडी ने पंकज मिश्रा के अब तक रिम्स में जमे रहने की भी जांच शुरू कर दी है. इस मामले की जांच के लिए ईडी की एक टीम रविवार की दोपहर करीब दो बजे रिम्स पहुंची थी. रिम्स की ओर से पंकज मिश्रा को डिस्चार्ज करने और इसकी सूचना जेल प्रशासन को दिये जाने की भी जानकारी मांगी गयी.

Also Read: Jharkhand Breaking News Live: रांची के ईडी ऑफिस पहुंचे जेल अधीक्षक हामिद अख्तर, हो रही है पूछताछ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola