ePaper

कोकर में बाइकर्स गैंग ने महिला से छीनी सोने की चेन

Updated at : 02 Nov 2024 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
कोकर में बाइकर्स गैंग ने महिला से छीनी सोने की चेन

सीसीटीवी में कैद हुए घटना को अंजाम देने वाले अपराधी

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, रांची़ सदर थाना क्षेत्र के कोकर विवेकानंद कॉलोनी के समीप बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने 65 वर्षीय वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन छीन ली. घटना शनिवार की सुबह करीब 9.25 बजे की है. महिला से चेन छिनतई बाइक सवार दो अपराधियों ने की है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भाग निकले. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें एक बाइक चला रहा अपराधी हेलमेट पहने दिख रहा है. जबकि पीछे बैठे अपराधी का चेहरा स्पष्ट नजर आ रहा है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दोनों अपराधी महिला के गले में चेन देखने के बाद पहले रेकी करते हुए गली में घुसे और फिर लौटने के क्रम में महिला के गले से चेन छीन ली. इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ से पैदल ही विवेकानंद कॉलोनी आ रही थी महिला : महिला के पुत्र विकास विजयवर्गीय ने बताया कि घटना के दौरान उनकी मां इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ स्थित छोटे बेटे के घर से विवेकानंद कॉलोनी स्थित घर पैदल ही आ रही थी. इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. सीसीटीवी में बाइक का नंबर भी स्पष्ट नजर आ रहा है. लेकिन बाइक में किसी दूसरी स्कूटी का फर्जी नंबर लगा हुआ है. छिनतई की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर आकर जांच की. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. इधर, पुलिस का कहना है कि अपराधियों के भागने की दिशा को ट्रैक करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके अलावा सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध अपराधियों के हुलिया के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola