पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
Birsa Munda
अनगड़ा-हुंडरू फॉल मार्ग के महेशपुर मंदिर के समीप रविवार को एक पिकअप वैन ने बाइक को चपेट में ले लिया. घटना दिन के करीब 10 बजे की है.
अनगड़ा. अनगड़ा-हुंडरू फॉल मार्ग के महेशपुर मंदिर के समीप रविवार को एक पिकअप वैन ने बाइक को चपेट में ले लिया. घटना दिन के करीब 10 बजे की है. घटना में महेशपुर मुंडा टोली निवासी सुरेश मुंडा एवं संजीत मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को सीएचसी अनगड़ा पहुंचाया गया. सुरेश मुंडा की स्थिति गंभीर देख उसे रिम्स रेफर किया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर अनगड़ा पुलिस पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया. वहीं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए