Cricket: भोजपुर क्लासिक खेलगांव इलेवन की टीम बनी विजेता

Updated:
विज्ञापन

इरबा में आयोजित टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में भोजपुर क्लासिक खेलगांव इलेवन की टीम ने इरबा इलेवन को 32 रन से हरा कर चैंपियन बनी.

विज्ञापन

रांची. इरबा में आयोजित टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में भोजपुर क्लासिक खेलगांव इलेवन की टीम ने इरबा इलेवन को 32 रन से हरा कर चैंपियन बनी. सोमवार को खराब रोशनी के कारण आठ-आठ ओवर के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर क्लासिक खेलगांव इलेवन ने आठ ओवर में चार विकेट पर 84 रन बनाये. इसमें सचिन ने 24 व भुवन ने 26 रनों की पारी खेली. जवाब में इरबा इलेवन की टीम 52 रन पर ऑलआउट हो गयी. इसमें बबलू सीनियर और बबलू जूनियर ने तीन-तीन व सचिन ने दो विकेट लिये. कप्तान सचिन मैन ऑफ द मैच और कृष प्लेयर ऑफ द सीरीज बने.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola