रांची में धूमधाम से मनेगा भगवान बलभद्र जन्मोत्सव, शोभायात्रा से भंडारे तक होंगे कई कार्यक्रम
रांची के चौधरी वैश्य भवन में छह तारीख को भगवान बलभद्र का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में शोभायात्रा, पूजन और भंडारे का आयोजन होगा।
रांची: चौधरी सेवा संघ और रांची चौधरी युवा संघ की ओर से रविवार को आनंद नगर स्थित चौधरी वैश्य भवन में इष्टदेव भगवान बलभद्र जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
आपके शहर में
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे मंगल मिलन से होगी. सवा नौ बजे अतिथियों का सम्मान किया जायेगा. इसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे भगवान बलभद्र जी की शोभायात्रा निकाली जायेगी.
दोपहर 12:30 बजे भगवान बलभद्र जी का पूजन और आरती होगी. इसके बाद प्रसाद वितरण एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जायेगा. दोपहर तीन बजे से भंडारा शुरू होगा. इसके बाद संध्या आरती के साथ समारोह का समापन होगा.
संघ के महामंत्री हरिशंकर चौधरी ने सभी श्रद्धालुओं से समारोह में शामिल होकर भगवान बलभद्र जी का आशीर्वाद लेने का आग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए