बेड़ो मेन रोड की बदलेगी सूरत, 1.50 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत; टेंडर प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वर्त्ता में जानकारी देते | Prabhat Khabar Network

बेड़ो में जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए 1.50 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत हो गई है. कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टेंडर प्रक्रिया की जानकारी दी.

विज्ञापन

बेड़ो (रांची): विधायक कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से बेड़ो मेन रोड और एनएच-43 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी. प्रखंड अध्यक्ष प्रो. करमा उरांव ने कहा कि भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को बेड़ो बंद किया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पलमा से गुमला तक एनएच-43 का उद्घाटन केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रांची में किया था. इसके बावजूद बेड़ो शहरी क्षेत्र में जरिया ब्रिज से थाना होते हुए बारीडीह ब्रिज तक की सड़क की अनदेखी की गयी.

ये भी पढ़ें- बानपुर मर्डर केस का खुलासा: बेटे ने ही की थी पिता की हत्या, जीजा को फंसाने का रचा था साजिश

प्रो. करमा उरांव ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति की जानकारी मिलने के बाद करीब चार माह पूर्व कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मामले का संज्ञान लिया. इसके बाद विभागीय पदाधिकारियों से सड़क निर्माण का प्राक्कलन तैयार कराया गया.

करीब 1.50 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत हो चुकी है और टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. टेंडर होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपप्रमुख सह मंत्री प्रतिनिधि मुदस्सिर हक, देवनिस तिग्गा, नवल किशोर सिंह, मो. फहीमुल हक समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola