खराब लाइफ स्टाइल से होती है दिल की बीमारी

Updated:
विज्ञापन

रेडियो धूम के शो धूम उलाला में आरजे समीर बुधवार को हृदय रोग विशेषज्ञ और हार्ट केयर क्लिनिक के संचालक डॉ वरुण कुमार शो का हिस्सा बने.

विज्ञापन

रांची. रेडियो धूम शो धूम उलाला में आरजे समीर बुधवार को हृदय रोग विशेषज्ञ और हार्ट केयर क्लिनिक के संचालक डॉ वरुण कुमार शो का हिस्सा बने. श्रोताओं ने दिल की बीमारी से संबंधित सवाल पूछे. डॉ वरुण ने बताया कि इस मामले में जागरूकता की बड़ी कमी है. दिल की बीमारी किसी को भी हो सकती है. यह बीमारी लाइफस्टाइल से संबंधित है. उन्होंने दिल की बीमारियों के रिस्क फैक्टर और किन लोगों को यह बीमारी होने के आसार ज्यादा होते हैं, इस बारे में बताया. मधुमेह, हाइपरटेंशन, उच्च रक्तचाप, हाई कोलेस्ट्रॉल, नशा, मोटापा, दिमागी तनाव पूर्ण जीवन शैली को इसका प्रमुख कारण बताया. हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट दो अलग-अलग परेशानियां हैं, जिसके बारे में भी बताया. डॉ वरुण ने बताया कि दिल की तीन नसें होती हैं, जो दिल की मांसपेशियों को रक्त सप्लाई करती हैं. इसमें किसी एक नस में 100% ब्लॉकेज हो जाती है, तो सीने में अचानक तेज दर्द होता है, जिसे हार्ट अटैक कहते हैं. उन्होंने सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी और नार्मल एंजियोग्राफी के बारे में भी बताया और साथ ही सीपीआर से जुड़ी अहम जानकारी रेडियो धूम के माध्यम से श्रोताओं से साझा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola