बी डिवीजन क्रिकेट: डिस्टिनी सीए और रातू सीसी जीते क्वार्टर फाइनल में
बी डिवीजन क्रिकेट: डिस्टिनी सीए और रातू सीसी जीते क्वार्टर फाइनल में
रांची. आरडीसीए बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया. पहले मैच में डिस्टिनी सीए ने क्लासिक सीसी को 45 रन से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए डिस्टिनी सीए ने 32 ओवर में नौ विकेट पर 133 रन बनाये. इसमें अनमोल ने 26 रन बनाये. अभिनव ने तीन, रिशु व शिवम ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में क्लासिक सीसी की टीम 26.2 ओवर में 88 रन ही बना सकी. इसमें संगीत ने तीन, अयान व अनमोल ने दो-दो विकेट लिये. दूसरे मैच में रातू सीसी ने जगरनाथ स्पोर्टिंग को 80 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रातू सीसी ने 32 ओवर में आठ विकेट पर 253 रन बनाये. इसमें मनीष ने 71, सुजीत ने 42 रन बनाये. हर्ष ने तीन व अभिषेक ने दो विकेट लिये. जवाब में जगरनाथ स्पोर्टिंग की टीम 28.2 ओवर में 173 रन ही बना सकी. इसमें विवेक ने 62 रन बनाये. बलराम ने तीन, सुजीत व आदित्य ने दो-दो विकेट लिये.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए