””मैं भी इलेक्शन एंबेसडर”” के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Birsa Munda
खलारी प्रखंड के सभी 60 मतदान केंद्रों पर बीडीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में बूथ स्तर पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर सोशल मीडिया कैंपेन ‘मैं भी इलेक्शन एंबेसडर’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया.
प्रतिनिधि, खलारी खलारी प्रखंड के सभी 60 मतदान केंद्रों पर बीडीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में बूथ स्तर पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर सोशल मीडिया कैंपेन ””मैं भी इलेक्शन एंबेसडर”” के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. कार्यक्रम में चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने व कोई मतदाता मतदान से छूटे नहीं के लक्ष्य के साथ मतदाताओं को जागरूक किया गया. ””मैं भी इलेक्शन एंबेसडर”” कार्यक्रम का आयोजन सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने तथा सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ व जेएसएलपीएस दीदीयों ने रैली निकालकर किया. दीदीयां रैली में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बैनर व पोस्टर लेकर चल रही थीं. मतदान केंद्रों में रंगोली बनायी गयी. साथ ही मतदाता प्रतिज्ञा शपथ का सामूहिक पाठ करते हुए मतदान का संकल्प लिया गया. बीडीओ संतोष कुमार ने आम जन, युवा मतदाता, भविष्य के मतदाता, फर्स्ट टाइम वोटर से निर्धारित तिथि को वोट करने की अपील की. उन्होंने मतदाताओं से दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा. बीडीओ ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. कार्यक्रम के अंत में इससे संबंधित फोटो व वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल्स पर ””मैं भी इलेक्शन एंबेसडर”” के साथ शाम छह से आठ बजे तक अपलोड किया गया. कार्यक्रम में बीपीआरओ आदित्यनाथ झा, बीपीओ मनरेगा विनय कुमार, जेएसएलपीएस के पदाधिकारी व दीदी शामिल थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए