crime News : ओरमांझी फायरिंग केस में अपराधी सुजीत सिन्हा का सहयोगी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
crime News :ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित बिरसा जू के पास हुई फायरिंग के मामले में सुजीत सिन्हा के सहयोगी जिशान शेख उर्फ रिक्की को गिरफ्तार किया गया है.
विज्ञापन
रांची. ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित बिरसा जू के पास हुई फायरिंग के मामले में सुजीत सिन्हा के सहयोगी जिशान शेख उर्फ रिक्की को गिरफ्तार किया गया है. वह कांके के सुकरहूटू का रहने वाला है. यह जानकारी एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को दी. घटना को 22 नवंबर की शाम को अंजाम दिया गया था, मामले में आजाज व जावेद अंसारी जख्मी हुए थे.
कारोबारी से गिरोह ने मांगी थी रंगदारी
एसएसपी ने बताया कि घटना की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि जमीन कारोबारी संजीव जायसवाल से सुजीत सिन्हा गिरोह ने रंगदारी मांगी थी. जमीन कारोबारी ने ना तो रंगदारी दी और ना ही रंगदारी मांगने के संबंध में पुलिस को बताया. रंगदारी नहीं देने को लेकर सिन्हा गिरोह के अपराधी जमीन कारोबारी संजीव जायसवाल को गोली मारने आये थे. लेकिन जायसवाल के दो कर्मचारी आजाद और जावेद अंसारी दोनों के बीच में आ गये. जिसकी वजह से दोनों को गोली लग गयी. इस मामले को लेकर ओरमांझी थाना में सुजीत सिन्हा और उसके गिरोह के अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.घटना की जांच के लिए बनायी गयी थी टीम
घटना के बाद सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव के नेतृत्व में टीम बनायी गयी. अनुंसधान के क्रम में यह बात सामने आयी कि गोलीबारी की घटना की साजिश जेल में बंद अपराधी सुजीत सिन्हा के जरिये रची गयी थी. मामले में पुलिस ने तकनीकी शाखा के सहयोग से जिशान शेख नामक अपराधी को गिरफ्तार किया. मामले में गिरोह के अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार अपराधी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तारी में एटीएस ने भी सहयोग किया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन