ePaper

प्रमुख प्रत्याशियों की संपत्ति

Updated at : 11 May 2024 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
प्रमुख प्रत्याशियों की संपत्ति

शुक्रवार को गोड्डा, राजमहल, दुमका की सीट से नामांकन दाखिल करनेवाले प्रमुख प्रत्याशियों की संपत्ति का ब्योरा

विज्ञापन

निशिकांत दुबे के पास कुल 72.33 करोड़ रुपये की संपत्ति

रांची. गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पास कुल 72.33 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनकी उम्र 52 साल है. उनके खिलाफ कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं. उन्होंने मैनेजमेंट में डॉक्टर ऑफ फिलासफी की डिग्री हासिल की है. नामांकन के समय दायर किये गये शपथ पत्र में उन्होंने वर्ष 2022-23 में अपनी आमदनी 19.47 लाख बतायी है. इसी अवधि में उनकी पत्नी की आमदनी 2.63 करोड़ रुपये थी. वर्ष 22-23 में एचयूएफ की कोई आमदनी नहीं थी. लेकिन 2021-22 में एचयूएफ की आमदनी 12.61 लाख रुपये थी. निशिकांत की आमदनी का स्रोत संसद के वेतन के अलावा व्यापार है. उनकी पत्नी भी व्यापार करती हैं. निशिकांत सिर्फ 21.10 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. उनकी पत्नी 51.13 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं.

नलिन सोरेन के पास कुल 3.66 करोड़ की संपत्ति

दुमका लोकसभा से जेएमएम प्रत्याशी नलिन सोरेन के पास कुल 3.66 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनकी उम्र 76 साल है. उनके खिलाफ कुल दो आपराधिक मामले दर्ज है. उनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक है. नामांकन के समय दायर शपथ पत्र में नलिन सोरेन ने वर्ष 2022-23 में अपनी आमदनी 9.06 लाख और पत्नी की आमदनी 3.88 लाख रुपये होने का उल्लेख किया है. उनकी आमदनी का स्रोत विधानसभा से मिलने वाला वेतन आदि और व्यापार है. उनके पास कुल 3.66 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसमें से वह 2.68 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक है. उनकी पत्नी 98.04 लाख रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं.

सीता सोरेन के पास कुल 3.60 करोड़ रुपये की संपत्ति

सीता सोरेन के पास कुल 3.60 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनकी उम्र 49 साल है. उनके खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज है. वह इंटर पास हैं. उनकी आमदनी का स्रोत विधानसभा से मिलने वाला वेतन आदि है. दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में सीता सोरेन ने नामांकन दाखिल किया था. नामांकन के लिए दायर शपथ पत्र में उन्होंने अपने पास कुल 3.60 करोड़ रुपये की संपत्ति होने का उल्लेख किया है. इसमें से उनके पास 3.29 करोड़ रुपये चल संपत्ति है. उनके आश्रित के नाम पर 5.89 लाख रुपये चल संपत्ति है. उनके पास सिर्फ 25.90 लाख रुपये की अचल संपत्ति है.

विजय हांसदा के पास कुल 6.19 करोड़ की संपत्ति

रांची. राजमहल लोकसभा सीट से जेएमएम प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पास कुल 6,19 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. उनकी उम्र 41 साल और शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक है. नामांकन के समय दायर किये शपथ में हांसदा ने वर्ष 2022-23 में अपनी आमदनी 15.76 लाख और पत्नी कैथरीन हेंब्रम की आमदनी 4.73 लाख रुपये बतायी है. उनकी आमदनी का स्रोत वेतन और व्यापार है. उनके पास कुल 6.19 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसमें से वह 5.68 करोड़ की संपत्ति के मालिक है. उनकी पत्नी सिर्फ 51.35 लाख रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं.

ताला मरांडी के पास कुल 41.09 लाख की संपत्ति

राजमहल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी ताला मरांडी के पास कुल 41.09 लाख रुपये की संपत्ति है. उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है. उनकी उम्र 60 साल और शैक्षणिक योग्यता स्नातक है. नामांकन के समय दायर किये गये शपथ पत्र में उन्होंने वर्ष 2022-23 में अपनी आमदनी 4.89 लाख रुपये बतायी है. उनकी पत्नी कोई काम नहीं करती हैं. उनकी आमदनी का स्रोत विधानसभा से मिलनेवाली पेंशन और व्यापार है. उनके पास कुल 41.09 लाख रुपये की संपत्ति है. इसमें से वह 40.67 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. पत्नी के पास कोई संपत्ति नहीं है. आश्रित के पास 42.35 हजार रुपये की संपत्ति है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola