Ranchi News : डीएसपीएमयू के रजिस्ट्रार से हाइकोर्ट ने पूछा, क्यों हो रही है कटाैती

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मामला शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से सातवें वेतनमान में अधिक वेतन लेने के नाम पर हो रही कटाैती का

विज्ञापन

रांची. झारखंड हाइकोर्ट ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से सातवें वेतनमान में अधिक वेतन लेने के नाम पर हो रही कटाैती को लेकर दायर अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई की. जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने प्रार्थी मनोज कुमार व अन्य की याचिका पर सुनवाई के बाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को शो कॉज जारी करने का निर्देश दिया. अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी. वहीं जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत ने प्रार्थी मनोज किड़ो की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए चार सप्ताह के अंदर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को शो कॉज का जवाब दायर करने का निर्देश दिया. इससे पूर्व प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता राजेश कुमार ने अदालत को बताया कि कटाैती पर अदालत ने पहले रोक लगायी थी. प्रार्थियों के आवेदन पर विश्वविद्यालय ने रिजन ऑर्डर पारित किया. विश्वविद्यालय द्वारा प्रार्थियों से अधिक वेतन लेने के नाम पर कटाैती की जा रही है. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी मनोज कुमार व अन्य की ओर से अलग-अलग अवमानना याचिका दायर की गयी है. उन्होंने डीएसपीएमयू द्वारा की जा रही कटाैती के आदेश को रद्द करने की मांग की है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola