Football: अंश क्लब कांके ने बांधगाड़ी एफसी को हराया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोरहाबादी में चल रहे 10वीं पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को एक मैच खेला गया.

विज्ञापन

रांची. मोरहाबादी में चल रहे 10वीं पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को एक मैच खेला गया. रोमांचक मैच में अंश क्लब कांके के कप्तान विक्की द्वारा किये गये मात्र एक गोल से बांधगाड़ी एफसी को एक गोल से हराया. कप्तान विक्की को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डिप्टी कलेक्टर अमित भगत, रमेंद्र कुमार, ओमप्रकाश ठाकुर द्वार दिया गया. इस अवसर पर संजय लकड़ा, कुंदन उरांव, संतोष उरांव, राजू रजक, शंभु मुंडा सहित अन्य मौजूद थे.

जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा में नेशनल एथलीट मीट 28 से

रांची. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा के तत्वावधान में तीन दिवसीय नेशनल एथलेटिक मीट 2024 का आयोजन 28 अगस्त से किया जायेगा. खेलगांव में आयोजित इस मीट का समापन 30 अगस्त को किया जायेगा. केवल उदघाटन समारोह नवोदय विद्यालय में होगा. इस मीट में चंडीगढ़, लखनऊ, भोपाल, हैदराबाद, सिलॉग, पूना, जयपुर व पटना रीजन के लगभग 300 बालक व 300 बालिका शामिल होंगे. इसमें दौड़, हाइ जंप, लॉग जंप, हैमर थ्रो, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिंग, पांच किलोमीटर वॉक, 400 मीटर हर्डल सहित अन्य इवेंट होंगे. ये जानकारी प्राचार्य एनोस केरकेट्टा ने दी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola