सिल्ली में विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि मनी

Updated:
विज्ञापन

आजसू पार्टी की ओर से बुधवार को सिल्ली स्टेडियम परिसर स्थित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा स्थल पर पुन्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

सिल्ली. आजसू पार्टी की ओर से बुधवार को सिल्ली स्टेडियम परिसर स्थित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा स्थल पर पुन्यतिथि मनायी गयी. इस दौरान केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, केंद्रीय सचिव सुनील सिंह, गौतम कृष्ण साहू, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, सुशील महतो गौतम, संजय महतो, संजय सिद्धार्थ, प्रमुख जीतेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, सविता रानी समेत आजसू कार्यकर्ताओं ने बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. जयपाल सिंह ने कहा कि बिनोद बाबू के सपनों के अनुरूप झारखंड बनाने के लिए आजसू कार्यकर्ताओं को संकल्पबद्ध होकर काम करने जरुरत है. सभी ने बिनोद बाबू के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर चंचला भोक्ता, र्मिला देवी, लम्बोदर महतो, नरोत्तम गोरांई, धीरेन्द्र नाथ महतो, अशोक सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र करमाली, बुद्धेश्वर महतो, मो चांद, नगर अध्यक्ष भरत देव साय, पंसस ज्योति कुमारी, दीपा कुमारी, सुभाष महतो, त्रिलोचन महतो, डबलु महतो, शिशुपाल महतो, गणेश महतो, शिव शंकर प्रसाद, प्रफुल्ल महतो, मनोज रजक, शशि सोनार, मो अनवर, सुरेश मुंडा, सपन महत, रवि सिंह समेत आजसू पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन