ePaper

Video : आज रांची आ रहे अमित शाह, कल चाईबासा में करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद

Updated at : 06 Jan 2023 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
Video : आज रांची आ रहे अमित शाह, कल चाईबासा में करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के पदाधिकारी पांच दिनों से चाईबासा में कैंप कर रहे हैं

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम 6 बजे बजे रांची पहुंचेंगे. इसके बाद सात जनवरी को चाईबासा से लोकसभा चुनाव (2024) का आगाज करेंगे. इससे पहले चाईबासा लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ वह बैठक करेंगे. इस कमेटी में पार्टी के स्थानीय नेताओं को शामिल किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छह जनवरी को शाम छह बजे रांची पहुंचेंगे. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के पदाधिकारी पांच दिनों से चाईबासा में कैंप कर रहे हैं. श्री शाह के कार्यक्रम को लेकर पार्टी को ओर से डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है. हर मंडल में बैठक की गयी है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि श्री शाह के कार्यक्रम को लेकर इस बार आदिवासी समाज में उत्साह दिख रहा है.

सभा में चाईबासा, सरायकेला व पोटका के पार्टी के नेता व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनायी है. इसके तहत वैसी लोकसभा सीट जिस पर भाजपा पिछले बार चुनाव नहीं जीत पायी थी, वहां पर केंद्रीय नेताओं के प्रवास का कार्यक्रम तय किया गया है. अलग-अलग राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं के प्रवास का कार्यक्रम तय किया गया है. इसी सिलसिले में श्री शाह का कार्यक्रम चाईबासा में तय किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. एयरपोर्ट से रेडिसन ब्लू तक का रास्ता पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा. तीन आइपीएस, छह डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा के अलावा दो हजार पुलिस जवानों की तैनाती झारखंड पुलिस की ओर से की गयी है. एसपीजी की टीम दिल्ली से रांची पहुंच चुकी है. एसपीजी की टीम ने रांची पुलिस के अफसरों व भाजपा के स्थानीय नेता के साथ गुरुवार को बैठक की. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रेडिशन ब्लू जाने वाले रास्ते का जायजा लिया.

विज्ञापन
Raj Lakshmi

लेखक के बारे में

By Raj Lakshmi

Reporter with 1.5 years experience in digital media.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola