सिल्ली में 19 सितंबर को होगा आखडाय करम महोत्सव, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिल्ली में 19 सितंबर को होने वाले आखडाय करम महोत्सव की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. खासकर, महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसके लिए गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली स्टेडियम में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले आखडाय करम महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. कार्यक्रम को लेकर पंचायत और गांव स्तर पर समीक्षा की जा रही है. साथ ही महोत्सव में भाग लेने वाली महिलाओं की सूची तैयार की जा रही है.

विज्ञापन

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

महोत्सव में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आजसू की वरीय महिला नेत्रियां गांवों में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चला रही हैं. इस दौरान महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जानकारी दी जा रही है और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर समन्वय किया जा रहा है.

आयोजन को लेकर पंचायत और गांव स्तर पर तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि 19 सितंबर को होने वाले महोत्सव में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola