रांची के श्री श्याम मंदिर में एकादशी उत्सव की धूम, आधी रात हुई महाआरती
अग्रसेन पथ श्याम मंदिर में मना एकादशी उत्सव | Prabhat Khabar Network
रांची के श्री श्याम मंदिर में एकादशी उत्सव का भव्य आयोजन हुआ. श्याम प्रभु को नवीन वस्त्रों से सजाया गया, भजनों का गायन हुआ और मध्यरात्रि में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया.
रांची. अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को एकादशी उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर श्याम प्रभु को सुंदर नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से सजाया गया. इसके बाद गेंदा, रजनीगंधा, गुलाब और तुलसी दल की मालाओं से शृंगार किया गया.
भजन मंडली ने श्याम तेरे ही भरोसे मेरा परिवार है..., हमें तो जी भी दिया श्याम बाबा ने दिया... सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी. भक्तों ने भजनों पर श्याम प्रभु का गुणगान किया. प्रभु को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किये गये.
रात 12 बजे महाआरती की गयी. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ. आयोजन में ओम जोशी, रमेश सारस्वत, चंद्र प्रकाश बाग्ला, धीरज बंका, मनोज ढांढनिया, गौरव परसरामपुरिया, नितेश केजरीवाल, नितेश लाखोटिया, विकास पाडिया, प्रियांश पोद्दार आदि का सहयोग रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए