Ranchi : अग्निवीर महिला भर्ती रैली 20 से दानापुर में

Updated:
विज्ञापन

Ranchi News : झारखंड राज्य की शॉर्टलिस्ट की गयी महिला उम्मीदवार अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती में शामिल हो सकेंगी.

विज्ञापन

रांची. झारखंड राज्य की शॉर्टलिस्ट की गयी महिला उम्मीदवार अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती में शामिल हो सकेंगी. अग्निवीर सेना भर्ती रैली बिहार के न्यू केएलपी ग्राउंड, चांदमारी (दानापुर कैंट) में 20 से 27 दिसंबर आयोजित की गयी है. रैली के लिए न्यू एडमिट कार्ड 28 से 30 नवंबर को www.joinindianarmy.nic.in पर उम्मीदवारों के प्रोफाइल पर अपलोड कर दिये गये हैं. अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर दी गयी तिथि, समय और स्थान पर उपस्थिति दर्ज करानी होगी.

एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं

किसी भी उम्मीदवार को ऑनलाइन जनरेट किये गये एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. विस्तृत जानकारी व अधिसूचना www.joinindianarmy.nic.in पर दी गयी है. अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज का सत्यापन कराकर उसे साथ लेकर रैली स्थल पर आना है. दलालों से सावधान रहने और उनके झांसे में नहीं आने का निर्देश सेना द्वारा जारी किया गया है. यह भी बताया गया है कि दलालों के साथ लिप्त होने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola