वृद्धा से चेन लूटने का प्रयास करता आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

वृद्धा के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन

रांची. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के राणी सती मंदिर के समीप विमला देवी (75) के गले से सोने की चेन तीन नवंबर की शाम छीनने का प्रयास करते राम सिंह उर्फ प्रकाश सोनी को लोगों ने पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया. चेन लूटने के दौरान विमला देवी ने शोर मचाया, तो लोग दौड़े और उसे पकड़ा. वह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मिलन चौक के समीप का निवासी है. मामले में विमला देवी के पोता अंकित शर्मा ने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सती मंदिर रोड में रहने वाली विमला देवी पूजा करने जा रही थी. उसी समय प्रकाश सोनी ने चेन छीनने की कोशिश की थी. महिला ने शोर मचाया, तो वह डर गया और चेन ले नहीं पाया. चार नवंबर को सुखदेवनगर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola