मारपीट कर 20 हजार रुपये और चेन छीनने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने नौ लोगोें पर दर्ज कराया केस

विज्ञापन

रांची. बिरसा चौक वैशाली मार्केट के समीप रहनेवाले सचिन राम ने मारपीट कर 20 हजार रुपये और चेन छीनने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ जगन्नाथपुर थाना में केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में विजय साहू, सुचित्रा साहू, दीक्षा साहू, सचिन साहू, विकास साहू, सत्येंद्र गोयल, संदीप, अंश गोयल और एक अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के पीछे गये थे. इसी दौरान आरोपी पक्ष ने उनपर लाठी-डंडा और ईंट से हमला कर दिया. शिकायतकर्ता के चिल्लाने पर जब उनके बेटे और भाई पहुंचे, तब आरोपी पक्ष ने उन पर भी हमला किया. इस दौरान आराेपियों ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी भी दी. साथ ही शिकायतकर्ता की दुकान में आग लगाने की धमकी देते हुए गले से सोने की चेन और पॉकेट से 20 हजार रुपये निकालकर भाग निकले.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola