ABVP रांची महानगर की नयी कार्यकारिणी की घोषणा, डॉ संतोष कुमार महतो अध्यक्ष, तुषार दुबे बने महानगर मंत्री

Updated:
विज्ञापन

ABVP रांची महानगर के अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार महतो और महानगर मंत्री तुषार दुबे

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर ने शनिवार को सेंट्र�� लाइब्रेरी के सभागार में नयी कार्यकारिणी 2024-25 की घोषणा की. इसमें डॉ संतोष कुमार महतो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP)के रांची महानगर अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि तुषार दुबे महानगर मंत्री बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हित में वे हमेशा तत्पर रहेंगे.

विज्ञापन

रांची-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रांची महानगर की नयी कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को सेंट्रल लाइब्रेरी के सभागार में की गयी. रांची महानगर अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार महतो और रांची महानगर मंत्री तुषार दुबे बनाए गए हैं. इनके अलावा विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी दी गयी है. रांची महानगर के निर्वाचन कार्यकारिणी के निर्वाचनकर्ता जिला प्रमुख आनंद ठाकुर ने पुरानी इकाई को भंग कर नयी इकाई की घोषणा की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य दिशा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम पुरोहित, विभाग संयोजक रोहित शेखर, प्रादेशिक विश्वविद्यालय प्रमुख शिवेंद्र सौरव, महानगर संगठन मंत्री बमभोला उपाध्याय मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षा के सुदृढ़ीकरण का करेंगे प्रयास-तुषार दुबे

महानगर मंत्री तुषार दुबे ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मूल्य ध्येय ज्ञान, शील, एकता को अंतर्निहित करते हुए राष्ट्र प्रथम भाव से विद्यार्थियों के हित के लिए एवं समाज में सकारात्मक कार्य को गति देने का कार्य करेंगे. महानगर मंत्री सिर्फ एक पद नहीं बल्कि दायित्व है. यह दायित्व हमेशा उन्हें बोध कराएगी कि पूरी रांची महानगर की शिक्षा का सुदृढ़ीकरण उनके कंधे पर है. विद्यार्थियों के हित में वे हमेशा तत्पर रहेंगे.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नयी कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य

अपनी प्रतिभा की पहचान कर देशहित में दें योगदान-डॉ आनंद

विकसित भारत पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ आनंद ठाकुर ने कहा कि आज का युवा कल का भविष्य है. इसलिए सभी विद्यार्थी अपने आप को शैक्षणिक रूप से मजबूत कर विश्व पटल पर भारत को एक अलौकिक शक्ति के रूप में प्रदर्शित करें. आज भारत ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सैन्य शक्ति में अपना लोहा मनवाया है. आज भारत की विश्व में खेल जगत में अलग पहचान बनी है. इसलिए आज के युवाओं के लिए यह सोचने का विषय है कि किस प्रकार से हम अपनी प्रतिभा को पहचान कर राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें.

ये भी पढ़ें: Dream 11 : धनवर्षा होते ही मायानगरी मुंबई पहुंचा करोड़पति दर्जी, 49 रुपए से जीते हैं तीन करोड़

जल्द नियुक्ति नहीं होने पर आंदोलन-पवन नाग

जिला संयोजक पवन नाग ने कहा कि जिस प्रकार से नीड बेस्ड प्रोफेसर नियुक्ति को रोका गया है, वह अति निंदनीय है. आज जिस प्रकार से विश्वविद्यालय में प्रोफेसर्स के बिना त्राहिमाम की स्थित है, जहां विद्यार्थी शिक्षा से वंचित रह रहे हैं. ऐसी स्थिति में यह निर्णय काफी निंदनीय है. हालांकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति कैटेगरी में स्वीकृति देकर शीघ्र नियुक्ति हो अन्यथा विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगी.

ये भी पढ़ें: Indian Railways Gift: पलामू, गढ़वा और लातेहार को रेलवे की बड़ी सौगात, पहली बार मुंबई के लिए सीधी ट्रेन

ये भी पढ़ें: अलकतरा घोटाला: 28 साल बाद आया फैसला, बिहार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन समेत 5 को 3-3 साल की सजा

ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड के एक दर्जी की बदली किस्मत, महज 49 रुपए से रातोंरात बन गया करोड़पति

विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola