Aaj Ka Mausam: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, पारा गिरने से बढ़ेगी कनकनी, कब से होने लगेगा गर्मी का अहसास?

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather: सुबह में रहेगी धुंध (फाइल फोटो)

Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आसमान साफ रहेगा. गुरुवार को तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन शुक्रवार से पारा धीरे-धीरे गिरने लगेगा. तापमान में गिरावट से कनकनी बढ़ेगी. 15 फरवरी से गर्मी लगने लगेगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: रांची-झारखंड में 15 फरवरी से गर्मी का असर दिखने लगेगा. आज गुरुवार को तापमान चढ़ेगा. शुक्रवार से धीरे-धीरे पारा गिरने लगेगा. इससे सुबह और शाम में कनकनी बढ़ेगी. हालांकि, सुबह में हर दिन कोहरा और धुंध रहेगा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

किस दिन आंशिक बादल छाये रहेंगे?


झारखंड के लगभग सभी जिलों में अगले 24 घंटे तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी, जबकि आठ फरवरी से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आयेगी. इससे सुबह और शाम में कनकनी बढ़ सकती है. सुबह में हर दिन कोहरा और धुंध रहेगा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा. नौ, 10 और 11 फरवरी को दिन में आंशिक बादल छाये रहेंगे.

सबसे कम तापमान गुमला में रिकॉर्ड


झारखंड में बुधवार को सबसे कम तापमान गुमला में रिकॉर्ड किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं सबसे अधिक तापमान फिर से सरायकेला का रहा. यहां का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान बुधवार को 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक व 24 घंटे में 1.8 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा. जो सामान्य से 4.8 डिग्री तथा 24 घंटे में 4.2 डिग्री अधिक रहा.

शहरों में बुधवार का तापमान (डिग्री सेसि में)


शहर–अधिकतम–न्यूनतम
रांची–30.0–16.8
जमशेदपुर–34.5–14.4
मेदिनीनगर–33.0–14.1
बोकारो–31.1–13.1
गुमला–29.7–11.3
सरायकेला–34.3–15.5
देवघर–29.6–12.8
धनबाद–31.0–15.0
लातेहार–30.0–14.0
हजारीबाग–30.0–14.0
लोहरदगा–31.0–16.0

झारखंड के सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

ये भी पढ़ें: रांची यूनिवर्सिटी में आज पहली बार हो रहा खेल और सांस्कृतिक दीक्षांत समारोह, 11 को मिलेगा गोल्ड मेडल

ये भी पढ़ें: झारखंड में 8वीं और 9वीं की तरह क्या मैट्रिक और इंटर की भी परीक्षाएं टल जाएंगी? जैक बोर्ड के नए चेयरमैन को लेकर बड़ा अपडेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola