Aaj ka Mausam Jharkhand: अभी बारिश से राहत नहीं, 23 सितंबर तक इन इलाकों में रुक-रुक कर वर्षा के आसार

Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Sep 2024 7:14 AM

विज्ञापन

Rain Alert

रांची स्थिति मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 21 सितंबर से 23 सितंबर तक गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा में रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam Jharkhand, रांची : बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश का दौर जारी है. स्थिति ये है कि तलाबों और नदियां का जलस्तर बढ़ गया है. लगातार हो रही बारिश के कारण अब लोग राहत मिलने की उम्मीद जता रहे हैं. तो ऐसे में हम आपको बता दें कि अभी बारिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो कोल्हान इलाकों के साथ साथ गढ़वा में बारिश की संभावना है.

23 सितंबर तक इन इलाकों में बारिश के आसार

रांची स्थिति मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 21 सितंबर से 23 सितंबर तक गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा में रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस दौरान अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

लातेहार और गुमला के भी कई इलाकों में बारिश

इधर लातेहार में लगातार हो रही बारिश के बाद एनएच-75 पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. गड्ढों में पानी भरा हुआ है. ऐसे में वाहन चालकों को गड्ढों का अनुमान नहीं लग पा रहा है. इस वजह से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है. सबसे बुरी स्थिति इंदिरा गांधी चौक से लाइन होटल तक है. यहां तीन-चार स्थानों पर बड़े और गहरे गड्ढे बन गये हैं. वहीं गुमला के भी कई इलाकों में बारिश हुई है. इस वजह से कई घर धवस्त हो चुके हैं.

बारिश से पुलिया टूटकर बह गयी, संपर्क टूटा

रंका अनुमंडल में पिछले तीन दिनों से लगातार हुई बारिश से रंका-चिनिया-धुरकी मार्ग पर चिनिया थाना के सिगसिगा खुर्द स्थित कटही नाला पर बनी पुलिया टूट कर बह गयी. इससे लोगों को रंका अनुमंडल मुख्यालय का संपर्क टूट गया है. ग्रामीण पारस यादव, मनोज यादव, नंदु यादव व छोटू यादव ने कहा कि सिगसिगा खुर्द स्थित कटही नाला पर बनी पुलिया, पहली बरसात में ही बह गयी. लोगों ने बताया कि यह कालीकरण सड़क धुरकी, डोल, कदवा व चिनिया होते हुए रंका तक बन रही है. यह सड़क करोड़ों की लागत से बनायी जा रही है.

Also Read: Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने रांची सहित इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola