Aaj Ka Mausam: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पारा चढ़ने से बढ़ेगी परेशानी, कब हो रही है ठंड की विदाई?

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast

Aaj Ka Mausam: झारखंड में 10 फरवरी से तापमान बढ़ेगा. तेज धूप परेशान कर सकती है. फिर से मौसम में बदलाव दिखेगा. रविवार की सुबह में हल्का धुंध रहेगी. इसके बाद तापमान में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: रांची-झारखंड में सोमवार से मौसम में एक बार फिर बदलाव संभव है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है. इससे सुबह में तो हल्का धुंध रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश होने के कोई संकेत नहीं दिए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह में हल्की धुंध और रहेगी ठंड


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि रविवार की सुबह में हल्की धुंध और ठंड रहेगी, लेकिन दिन में आसमान साफ रहने से गर्मी का अहसास होगा. शाम होते ही तापमान में फिर गिरावट आ सकती है.

चतरा का सबसे कम तापमान रहा


झारखंड में सबसे कम तापमान चतरा का रिकॉर्ड किया गया. शनिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा. शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

शुक्रवार की अपेक्षा अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट


राजधानी रांची में शनिवार को शुक्रवार की अपेक्षा फिर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. रांची का अधिकतम तापमान शनिवार को 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटे में 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी, जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसमें पिछले 24 घंटे में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी रही.

कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)


शहर–अधिकतम–न्यूनतम
रांची–25.8–11.8
जमशेदपुर–30.4–12.2
मेदिनीनगर–28.9–8.3
बोकारो–28.1–10.1
चाईबासा–33.4–11.2
सरायकेला–35.4–10.5
चतरा–25.9–5.5
देवघर–28.4–10.9
गढ़वा–27.3–7.1

झारखंड के सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

मौसम का पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें: Road Accident In UP: बनारस-प्रयागराज हाइवे पर हादसा, देवर और भाभी की मौत, छह जख्मी, महाकुंभ स्नान के लिए जा रहा था परिवार

ये भी पढ़ें: Tata Motors Employees Farewell: टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट से सेवानिवृत्त 25 कर्मियों की विदाई, यूनियन ने किया सम्मानित

ये भी पढ़ें: Crime News: पति ने खाना मांगा तो पत्नी ने टांगी से किया जख्मी, केरोसिन तेल छिड़ककर लगा दी आग, पिता-पुत्र RIMS रेफर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola