बर्थडे पार्टी में गये व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राहे थाना क्षेत्र के दुलमी गांव में सोमवार की देर रात बर्थडे पार्टी के बाद आंगन में सो रहे बुंडू के बिचकाटोली निवासी अर्जुन महतो (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

रांची.राहे थाना क्षेत्र के दुलमी गांव में सोमवार की देर रात बर्थडे पार्टी के बाद आंगन में सो रहे बुंडू के बिचकाटोली निवासी अर्जुन महतो (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हत्या का आरोप उसके साढू पश्चिम बंगाल के कोड़ाडीह निवासी समीर महतो पर लगा है. घटना के बाद पार्टी में पहुंचा आरोपी फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है. इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है. जानकारी के अनुसार बुंडू निवासी अर्जुन महतो अपने परिवार के साथ अपने बड़े साढू झरिया महतो की पोती के जन्मदिन समारोह में शामिल होने राहे के दुलमी गांव पहुंचा था. बर्थडे पार्टी के बाद सभी लोग खाना खाकर घर के बाहर आंगन में सो रहे थे. अर्जुन महतो भी बड़े साढ़ू झरिया महतो के साथ सोया हुआ था. इसी बीच रात करीब 12 बजे उसका छोटा साढू समीर महतो हथियार के साथ गेट को फांद कर आंगन में पहुंचा और सो रहे अर्जुन महतो की कनपट्टी में गोली मार दी और फरार हो गया. इधर, फायरिंग की आवाज सुन घर के सभी लोग उठे, तो देखा अर्जुन महतो गंभीर स्थिति में पड़ा है. उसे आनन-फानन में सभी लोग वाहन से लेकर रांची स्थित मेडिका अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही राहे पुलिस वहां पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. परिजनों ने बताया कि अर्जुन महतो और समीर के बीच किसी बात को लेकर विवाद था. दोनों के बीच बातचीत भी बंद थी. परिजनों ने पुलिस से कहा कि गोली मारने के बाद समीर महतो को भागते सभी ने देखा. पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola