27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पुलिस को सही जानकारी नहीं दे रहा अताउल्लाह

रांची : अाजसू नेता रोशन लाल महतो हत्या मामले का आरोपी अताउल्लाह को नवादा से शनिवार को गिरफ्तार किया गया था. रांची लाकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, लेकिन वह कई बातें झूठ बता रहा है़ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जो जानकारी अताउल्लाह के बारे में उसके करीबी लोगों से […]

रांची : अाजसू नेता रोशन लाल महतो हत्या मामले का आरोपी अताउल्लाह को नवादा से शनिवार को गिरफ्तार किया गया था. रांची लाकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, लेकिन वह कई बातें झूठ बता रहा है़
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जो जानकारी अताउल्लाह के बारे में उसके करीबी लोगों से एकत्रित की है, वह उससे अलग बातें बोल रहा है. कॉल डिटेल रिकॉर्ड घटना के दिन उसका जो लोकेशन बता रहा है, वह वहां होने से इनकार कर रहा है. उसने अपनी संपत्ति के संबंध में भी पुलिस को सही जानकारी नहीं दी है़
उसने रविवार को भी हत्या की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार नहीं की है़ एक पुलिस अधिकारी के अनुसार तीन अन्य अारोपियों को भी हिरासत में लिया जायेगा, उसके बाद मामला सुलझ जाने की आशा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें