Advertisement
आरएमडीए के अध्यक्ष बने अनिल बुद्धराजा
रांची : रांची मोटर डीलर्स एसोसिएशन (आरएमडीए) के चुनाव समिति के सदस्यों की बैठक व आमसभा इटकी रोड स्थित आरएमडीए भवन में हुई. आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री बलबीर दत्त थे. चुनाव के दौरान सत्र 2017-19 के लिए 16 प्रपत्र सही पाये गये. चुनाव पदाधिकारियों की देख-रेख में पदाधिकारियों का चयन किया […]
रांची : रांची मोटर डीलर्स एसोसिएशन (आरएमडीए) के चुनाव समिति के सदस्यों की बैठक व आमसभा इटकी रोड स्थित आरएमडीए भवन में हुई. आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री बलबीर दत्त थे.
चुनाव के दौरान सत्र 2017-19 के लिए 16 प्रपत्र सही पाये गये. चुनाव पदाधिकारियों की देख-रेख में पदाधिकारियों का चयन किया गया. सर्वसम्मति से अनिल बुद्धराजा को अध्यक्ष, नारायण माहेश्वरी को वरीय उपाध्यक्ष, बैजू सोनी को उपाध्यक्ष, राजीव कुमार सिंह को महासचिव, सरदार अजीत सिंह जग्गी को संयुक्त सचिव एवं नंदलाल विश्वास को कोषाध्यक्ष बनाया गया. निवर्तमान अध्यक्ष जतिंदर सिंह पाल ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. चुनाव संचालन समिति में ललित चौधरी, परमजीत सिंह भसीन, प्रमोद चौधरी, हरजीत सिंह साहनी एवं आरडी सिंह शामिल थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement