19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बूथ स्तर पर बनायें 10-10 कार्यकर्ता

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान रांची : भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने रांची महानगर के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे बूथ स्तर पर दस-दस कार्यकर्ता बनायें. उन्होंने कहा है कि सांगठनिक स्तर के सभी कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित किये जायें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान
रांची : भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने रांची महानगर के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे बूथ स्तर पर दस-दस कार्यकर्ता बनायें. उन्होंने कहा है कि सांगठनिक स्तर के सभी कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित किये जायें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन बूथ समिति सभी चौक-चौराहों पर करे. हटिया मंडल के बूथ संख्या 421 में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री पांडेय ने रांची महानगर की तरफ से बनायी गयी फोटोयुक्त सूची से बैठक में उपस्थिति का जायजा लिया
.
उन्होंने कहा कि देश भर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का बूथ स्तरीय कार्यक्रम शुरू हो गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह कोलकाता के दौरे पर हैं. जहां-जहां पार्टी की स्थिति कमजोर है, वहां पर संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि इन जगहों पर कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सभी मंडलों में फोटोयुक्त सूची तैयार कर ली जाये. बैठक की अध्यक्षता हटिया मंडल के अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने की. इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव, विधायक नवीन जायसवाल, महानगर भाजपा के महामंत्री केके गुप्ता, दीपक प्रकाश समेत कई अन्य मौजूद थे.
सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है : सिंह
रांची : भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरश्विर सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है. उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री सभी 32 हजार गांवों में सिंचाई की व्यवस्था बहाल करना चाहते हैं. यह समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने बातें रखी हैं.
उन्होंने कहा है कि पाइपलाइन, बैराज, जल वितरण का कार्य एक साथ चलाया जाये ताकि तय समय में लक्ष्य को पूरा किया जा सके. इस कार्य के लिए जहां भी जमीन की जरूरत है, वहां पर स्थानीय लोगों से बातचीत भी की जाये.
उपग्रह प्रक्षेपण का लाभ मिलेगा : गिलुआ
रांची. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने देश की तरफ से किये गये सफल उपग्रह प्रक्षेपण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वैज्ञानिकों को बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि भारतीय उपग्रह से दक्षिण एशिया के छह देशों को लाभ मिलेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें