21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

घोटाले के आरोपी को बनाया गया आरआरडीए अध्यक्ष का आप्त सचिव

रांची : सरकार ने संजीवनी बिल्डकाॅन घोटाले के आरोपी शशिभूषण सिंह को आरआरडीए अध्यक्ष का आप्त सचिव नियुक्त किया है. वह राजस्व विभाग का नियमित कर्मचारी है, पर उन्हें वाह्य कोटा से अध्यक्ष का आप्त सचिव नियुक्त किया गया है. उनके खिलाफ निगरानी में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला भी दर्ज है. […]

रांची : सरकार ने संजीवनी बिल्डकाॅन घोटाले के आरोपी शशिभूषण सिंह को आरआरडीए अध्यक्ष का आप्त सचिव नियुक्त किया है. वह राजस्व विभाग का नियमित कर्मचारी है, पर उन्हें वाह्य कोटा से अध्यक्ष का आप्त सचिव नियुक्त किया गया है. उनके खिलाफ निगरानी में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला भी दर्ज है. आप्त सचिव के रूप में नियुक्ति के सिलसिले में जारी सरकारी आदेश में कहा गया है कि आरआरडीए अध्यक्ष की अनुशंसा के आलोक में शशिभूषण की नियुक्ति आप्त सचिव(वाह्य कोटा) के पद पर की गयी है. यह नियुक्त राजस्व एवं भू राजस्व विभाग से सेवा मिलने की प्रत्याशा में की गयी है. नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव पर नगर विकास मंत्री की सहमति है.
उल्लेखनीय है कि शशिभूषण सिंह संजीवनी बिल्डकाॅन घोटाले में भी आरोपी है. सीबीआइ ने कांड संख्या 17/2013 मेे उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. इसमें संजीवनी बिल्डकाॅन के साथ साजिश रच कर म्यूटेशन के लिए गलत रिपोर्ट देने का आरोप है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें