Advertisement
जेपी सिंह बने जदयू के प्रधान महासचिव
रांची : प्रदेश जदयू की ओर से कार्यकारिणी की पहली सूची जारी कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो की ओर से जारी की गयी सूची में 40 लोगों को शामिल किया गया है. जेपी सिंह को पार्टी का प्रधान महासचिव बनाया गया है. वहीं खीरू महतो, कृष्णानंद मिश्रा, अशोक चौधरी, हाजी हासीब खान, डॉ […]
रांची : प्रदेश जदयू की ओर से कार्यकारिणी की पहली सूची जारी कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो की ओर से जारी की गयी सूची में 40 लोगों को शामिल किया गया है.
जेपी सिंह को पार्टी का प्रधान महासचिव बनाया गया है. वहीं खीरू महतो, कृष्णानंद मिश्रा, अशोक चौधरी, हाजी हासीब खान, डॉ आफताब जमील, कृष्णा सिंह घटवार, सुनील बेसरा को प्रदेश उपाध्यक्ष, सुशील सिंह, भगवान सिंह, बटेश्वर मेहता, रामस्वरूप यादव, अक्षय सिंह, माणिक चंद्र महतो को प्रदेश महासचिव, श्रवण कुमार, धनंजय सिंह, लालचंद महतो, शीला सिंह, जय प्रकाश लाल, उमेश प्रसाद सिंह, रामाकांत मंडल, मिथिलेश वर्मा, रमेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सूरज महतो व सुनील राय को प्रदेश सचिव बनाया गया है.
वहीं पूर्व मंत्री सुधा चौधरी व केबी सहाय को आमंत्रित सदस्य, अर्जुन गोसाईं, चंद्रशेखर यादव व धनेश्वर महतो कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है. इनके अलावा जफर कमाल, त्रिवेणी वर्मा, नवीन कुमार, रंजीत कुमार को प्रदेश प्रवक्ता, राम प्रसाद महतो को प्रदेश सचिव सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. पार्टी ने विभिन्न मोरचों का भी गठन कर दिया है. डॉ पवन कुमार पांडेय को युवा मोरचा, मौलाना मोबिन रिजवी को अल्पसंख्यक मोरचा, सुनील सिन्हा को किसान मोरचा व उपेंद्र सिंह परमहंस को पिछड़ा वर्ग मोरचा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement