28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मुख्य न्यायाधीश को सौंपा गया वोटर कार्ड

रांची: झारखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर भानुमति को शुक्रवार को वोटर आइ कार्ड सौंपा गया. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया था. शुक्रवार को दूसरे दिन मतदाता जागरूकता अभियान में उच्च न्यायालय के सात न्यायाधीश व उनके परिजनों व तीन रजिस्ट्रार के नाम […]

रांची: झारखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर भानुमति को शुक्रवार को वोटर आइ कार्ड सौंपा गया. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया था.

शुक्रवार को दूसरे दिन मतदाता जागरूकता अभियान में उच्च न्यायालय के सात न्यायाधीश व उनके परिजनों व तीन रजिस्ट्रार के नाम भी मतदाता सूची में जोड़े गये. दो दिनों में 14 न्यायाधीशों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है. उच्च न्यायालय में 17 सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की भी सूची उपलब्ध हुई है. अभियान एसडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में चलाया जा रहा है.

धौनी की पत्नी का नाम मतदाता सूची में नहीं
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी का नाम मतदाता सूची में नहीं है. एसडीओ ने बताया कि दो दिनों के अंदर महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी का नाम भी मतदाता सूची में शामिल कर दिया जायेगा. आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है.

मुख्य सचिव का भी नाम मतदाता सूची में जुड़ा
राज्य के मुख्य सचिव आरएस शर्मा का भी नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है. इनके अलावा कई आइएएस अधिकारियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया.इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान अंसुता लकड़ा का भी नाम मतदाता सूची में जोड़ा जायेगा. फिलहाल अंसुता चंडीगढ़ में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें