Advertisement
नहीं सुलझा भाजयुमो महानगर अध्यक्ष का विवाद
रांची: भाजयुमो रांची महानगर अध्यक्ष का विवाद अब तक सुलझ नहीं पाया है. यह मामला प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के समक्ष विचाराधीन है. भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने पहले सूर्य प्रभात को भाजयुमो रांची महानगर का जिलाध्यक्ष घोषित किया. जिसका विरोध भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया. रातू रोड स्थित कार्यालय पर धरना भी दिया […]
रांची: भाजयुमो रांची महानगर अध्यक्ष का विवाद अब तक सुलझ नहीं पाया है. यह मामला प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के समक्ष विचाराधीन है. भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने पहले सूर्य प्रभात को भाजयुमो रांची महानगर का जिलाध्यक्ष घोषित किया. जिसका विरोध भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया. रातू रोड स्थित कार्यालय पर धरना भी दिया गया.
इसके बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार के आदेश को स्थगित कर दिया. साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष राकेश शर्मा को कामकाज देखने की जिम्मेवारी सौंप दी. उन्होंने कहा कि जब तक भाजयुमो में नया महानगर अध्यक्ष नहीं बना लिया जाता है, तब तक राकेश शर्मा ही मोरचा के महानगर अध्यक्ष का काम देखेंगे.
इधर, रांची महानगर में अधिकांश मंडलों में युवा मोरचा के अध्यक्षों के नाम की घोषणा की जा रही है. पार्टी संविधान के तहत मंडलों में मोरचा अध्यक्षों की घोषणा की सहमति संबंधित मोरचा के जिला अध्यक्ष से लेना जरूरी है. फिलहाल मंडल अध्यक्ष अपने स्तर से विभिन्न मोरचा अध्यक्षों की घोषणा कर रहे हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर भाजपा रांची महानगर के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि फिलहाल भाजयुमो रांची महानगर अध्यक्ष का विवाद प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के समक्ष विचाराधीन है.
मंडलों में आम सहमति बना कर विभिन्न मोरचों के अध्यक्ष की घोषणा की जा रही है. जब भाजयुमो महानगर अध्यक्ष का विवाद सुलझ जायेगा, तो उनके पास मोरचा अध्यक्षों की सूची सौंप दी जायेगी. विभिन्न मंडलों में मोरचा अध्यक्षों के मनोनयन में उनकी कोई भूमिका नहीं है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement