22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महगामा में जुटा सुखदेव भगत विरोधी खेमा

नोटबंदी के खिलाफ महगामा के पूर्व विधायक राजेश रंजन ने कार्यक्रम आयोजित किया था प्रदेश नेतृत्व से अलग हट कर कर रहे कार्यक्रम, प्रदीप, रामेश्वर, फुरकान आदि नेता हुए शामिल जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है अभियान : मनोज यादव रांची : प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ बगावत पर […]

नोटबंदी के खिलाफ महगामा के पूर्व विधायक राजेश रंजन ने कार्यक्रम आयोजित किया था
प्रदेश नेतृत्व से अलग हट कर कर रहे कार्यक्रम, प्रदीप, रामेश्वर, फुरकान आदि नेता हुए शामिल
जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है अभियान : मनोज यादव
रांची : प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ बगावत पर उतरे कांग्रेसी प्रदेश संगठन के समानांतर कार्यक्रम चला रहे है़ प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत का विरोधी खेमा रविवार को संताल परगना के महगामा में जुटा़ नोटबंदी के खिलाफ महगामा के पूर्व विधायक राजेश रंजन ने कार्यक्रम आयोजित किया था़ इसमें प्रदेश संगठन के पदाधिकारी और नेता शामिल नहीं हुए़ कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के विरोधी माने जाने वाले सांसद प्रदीप बलमुचु, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, विधायक मनोज यादव, पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक, सतीश पॉल मुंजनी और मानस सिन्हा सहित कई नेता शामिल हुए़
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय नेतृत्व ने नोटबंदी के खिलाफ प्रदेश में अभियान चलाना का निर्देश दिया है़ प्रदेश स्तर पर अभियान और आंदोलन को लेकर कमेटियां बनी है़ं वहीं प्रदेश अध्यक्ष का विरोधी खेमा इससे अलग हट कर कार्यक्रम चला रहा है़ तीन फरवरी को चाइबासा में सांसद प्रदीप बलमुचु की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम से भी प्रदेश संगठन को अलग रखा जायेगा. अभियान के बाद विधायक मनोज यादव ने कहा कि राज्य में संगठन के विस्तार की काफी संभावना है़ प्रदेश नेतृत्व कांग्रेस के पक्ष में लोगों को गोलबंद करने में विफल रहा है़ पार्टी में हम जैसे कई नेता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटे है़
प्रदेश में संगठन को मजबूत किया जा रहा है़ संगठन को किसी की जेब की संस्था नहीं बनने दिया जायेगा़ श्री यादव ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर नोटबंदी और राज्य सरकार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है़ आनेवाले दिनों में पार्टी मजबूत होकर राज्य में उभरेगी़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें