30.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड : 47 चिकित्सकों का तबादला

रांची :स्वास्थ्य विभाग ने 74 चिकित्सकों का तबादला किया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है. सभी सिविल सर्जन व नियंत्री पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर स्थानांतरित होनेवाले चिकित्सकों को विरमित कर विभाग को उसकी सूचना देनी है. सभी स्थानांतरित चिकित्सकों को जनवरी माह का वेतन अपने नवपदस्थापित स्थान पर मिलेगा. विशेषज्ञ चिकित्सक […]

रांची :स्वास्थ्य विभाग ने 74 चिकित्सकों का तबादला किया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है. सभी सिविल सर्जन व नियंत्री पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर स्थानांतरित होनेवाले चिकित्सकों को विरमित कर विभाग को उसकी सूचना देनी है. सभी स्थानांतरित चिकित्सकों को जनवरी माह का वेतन अपने नवपदस्थापित स्थान पर मिलेगा. विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में पदस्थापित सभी चिकित्सक पदाधिकारी विशेषज्ञ चिकित्सक के अलावा सामान्य चिकित्सका पदाधिकारी के दायित्व का भी निर्वहन करेंगे. वैसे स्वास्थ्य केंद्र जहां विशेषज्ञों के नवसृजित पदों पर या अन्य पदों पर लंबे समय से अनधिकृत रूप से चिकित्सकों ने योगदान नहीं किया है या फिर काम छोड़ दिया है, उन पदों पर भी नवपदस्थापित चिकित्सक योगदान दे सकते हैं. प्रोन्नत प्रशासनिक पद पर पदस्थापित वैसे चिकित्सक, जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन किया गया है, और उनका कहीं और तबादला नहीं किया गया है, वो मुख्यालय में योगदान देंगे. अधिसूचना का पालन नहीं करनेवालों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जायेगी.

नाम – कहां गये
डॉ दिलिप कुमार सिंह- चिकित्सा पदाधिकारी, नेपाल हाउस औषधालय डोरंडा, रांची
डॉ कुमार संगम – चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, खूंटी (पैथोलॉजिस्ट)
डॉ लुगु राम टुडू – चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोलेबिरा, सिमडेगा
डॉ टी पियुष- चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, गढ़वा
डॉ सतीश कुमार- चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, चाइबासा
डॉ नरेश कुमार मुंडा- चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामगढ़, दुमका
डॉ युगल किशोर चौधरी- सेवा श्रम, नियोजन प्रशिक्षण, कौशल विकास विभाग
डॉ केनेथ सोय मुरुम – चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, खूंटी
डॉ पुष्पा मारिया बेक – महिला विद्यालय चिकित्सा पदाधिकारी, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची (स्वास्थ्य निदेशालय में प्रतिनियुक्त)
डॉ संतोष कुमार रजक – कुष्ठ प्रशिक्षण केंद्र एवं अस्पताल, तेतुलमारी, धनबाद
डॉ राजीव कुमार (दंत चिकित्सक) – दंत चिकित्सक,सदर अस्पताल, जामताड़ा
डॉ नीलम मिंज (दंत चिकित्सक) – दंत चिकित्सक, सदर अस्पताल, गोड्डा
डॉ सुदीप्त वेदराजन (दंत चिकित्सक) – दंत चिकित्सक, सदर अस्पताल, सरायकेला
डॉ आयुष्मान सागर (दंत चिकित्सक) – दंत चिकित्सक, सदर अस्पताल, चतरा
डॉ विनोद दास – चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनगड़ा, रांची
डॉ जॉन एफ केनेडी- चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, पलामू
डॉ सुनील कुमार – चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, झरिया सह जोड़ापोखर, धनबाद
डॉ महेंद्र प्रसाद- चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जैनामोड़ बोकारो
डॉ प्रदीप कुमार सिन्हा – चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, गोड्डा
डॉ वीरेंद्र कुमार – चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, पलामू
डॉ रोहित सिंह – सेवा, गृह विभाग
डॉ नवल कुमार – चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाकुड़िया, पाकुड़
डॉ शोभा कुमारी – महिला चिकित्सा पदाधिकारी, पीएमसीएच, धनबाद
डॉ दीपांकर – नेत्र रोग विशेषज्ञ, अंधापन नियंत्रण इकाई, रांची
डॉ चंचल अशोक – चिकित्सा पदाधिकारी, जेनरल अस्पताल, ब्रांबे, रांची
डॉ मैथिली ठाकुर- चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, बोकारो
डॉ मारिया मुध बाड़ा – चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिल्ली, रांची
डॉ अनंत कुमार महतो – चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नीमडीह, सरायकेला
डॉ एसएम जफरुल्लाह – चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोमो, धनबाद
डॉ अनिल कुमार- चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चास, बोकारो
डॉ रोमा कुमारी – चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कर्रा, खूंटी
डॉ नीलम माइकल – चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नामकुम, रांची
डॉ किरण माला – चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, पाकुड़
डॉ अंजना रजनी खुसर- पैथोलॉजिस्ट, सदर अस्पताल, लातेहार
डॉ संध्या टोप्नो – चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विष्णुगढ़, हजारीबाग
डॉ भारती पुष्पम – चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, साहेबगंज
डॉ सुनील कुमार – चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुंदर पहाड़ी, गोड्डा
डॉ मनोज कुमार गहलोत – चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सरिया, बगोदर, गिरिडीह
डॉ राकेश कुमार – चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कैरो, लोहरदगा
डॉ अखिलेश कुमार झा – सदर अस्पताल रांची में प्रतिनियुक्ति
डॉ शशिभूषण चौधरी – चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, गिरिडीह
डॉ रीता कश्यप – चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, खूंटी
डॉ संजय कुमार रवि – चिकित्सा पदाधिकारी, अनुमंडलीय अस्पताल, हुसैनाबाद, पलामू
डॉ पुष्पा सहगल – चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर प्रखंड गढ़वस्डॉ
डॉ विनय कुमार मिश्रा – बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची में प्रतिनियुक्त
डॉ मो अहसन – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कांके रांची में प्रतिनियुक्त
डॉ हरिदर्शन सिंह – चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण, हजारीबाग

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें