22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

युवा समाज की धारा बदल सकते हैं : सुदेश

रांची. पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि युवाओं का राजनीति में प्रवेश स्वागत योग्य है़ युवा समाज की धारा बदल सकते है़ं युवा राज्य के विकास मेें अहम भूमिका निभा सकते है़ं समाज की आवाज बन सकते है़ श्री महतो अपने आवास पर धुर्वा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक […]

रांची. पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि युवाओं का राजनीति में प्रवेश स्वागत योग्य है़ युवा समाज की धारा बदल सकते है़ं युवा राज्य के विकास मेें अहम भूमिका निभा सकते है़ं समाज की आवाज बन सकते है़
श्री महतो अपने आवास पर धुर्वा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे़ उन्होंने कहा कि युवाओं का पार्टी से जुड़ कर दायित्व लेना समाज को एक सकारात्मक संदेश देता है़
युवा आगे आयें और अपनी सामजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करे़ं बैठक की अध्यक्षता आजसू रांची महानगर अध्यक्ष मुनचुन राय ने की. डॉ देवशरण भगत ने कहा कि रांची के युवाओं ने पार्टी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर सामाजिक बदलाव को ताकत दी है़ सभी मिलकर रांची समेत पूरे झारखंड में जन सरोकार के लिए संघर्ष करेंगे़ महानगर अध्यक्ष मुनचुन राय ने कहा कि बदलाव के लिए युवाओं ने आजसू का दामन थामा है़
हम सब मिल कर सामाजिक, बौद्धिक और राजनीतिक क्रांति का अलख जगायेंगे़ मौके पर अमन सिंह चौहान को धुर्वा मंडल का अध्यक्ष चुना गया़ बैठक में रांची धुर्वा मंडल के विभिन्न वार्डों का गठन किया गया. इस अवसर पर सैकड़ों युवाओं ने पदभार ग्रहण किया़ बैठक में रवि सिंह, पवन सिंह, अमन मिश्रा, छोटू यादव, विवेक सिंह, सनी सिंह, वीरेन राज, चंदन यादव, वीरन यादव, बीजू प्रसाद, मोहन सिंह सहित कई युवा शामिल हुए़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें