21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नेवरी में 41 लोगों पर आरोप सही पाये गये, गिरफ्तारी होगी

जांच में आरोप साबित होने पर दिया आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश नसीम की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने मचाया था उत्पात रांची. पुलिस ने जांच में नेवरी में करीब 22 से अधिक घरों में आगजनी और लूटपाट के लिए 41 लोगों को दोषी पाया है. दोषी पायी गयी एक महिला कनीज फातिमा सहित […]

जांच में आरोप साबित होने पर दिया आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

नसीम की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने मचाया था उत्पात

रांची. पुलिस ने जांच में नेवरी में करीब 22 से अधिक घरों में आगजनी और लूटपाट के लिए 41 लोगों को दोषी पाया है. दोषी पायी गयी एक महिला कनीज फातिमा सहित अन्य लोगों की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है. फरार रहने की स्थिति में आगे की कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया है.

इसके अलावा 150 अज्ञात पर भी घटना में शामिल होने का आरोप सही पाया गया है, जिनके नाम और पते का सत्यापन कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. सभी आरोपी नेवरी और आस-पास के गांव के रहनेवाले हैं. पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में लिखा है कि 20 जून को नसीम की हत्या जमीन विवाद में अपराधियों ने कर दी थी. इस घटना के बाद आक्रोशितों ने फरसा, तलवार सहित अन्य हथियार लेकर पिपराचौड़ा में लोगों के घरों में हमला कर दिया. पेट्रोल छिड़क कर लोगों के वाहन और घरों में आग लगा दी. बीआइटी के तत्कालीन थानेदार आनंद कुमार की शिकायत पर भी 29 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. इस केस की जांच वर्तमान में सीआइडी कर रही है.

जिन्हें दोषी पाया गया है

सोनू अंसारी, सद्दाम अंसारी, इरसाद अंसारी, जुमरात अंसारी, इम्तियाज अंसारी, रहमानी अंसारी, मजबुल अंसारी, आसिफ अंसारी, हैदर अंसारी, अकबर अंसारी, तालिब अंसारी, लुकमान अंसारी, अस्फाक अंसारी, सरफराज अंसारी, अताउल्लाह अंसारी, एनामुल अंसारी, एकरामुल अंसारी, इम्तियाज अंसारी, सोहराब अंसारी, बॉबी अंसारी, जियाउल अंसारी, हमद अंसारी, जहीर अंसारी, तौहीद अंसारी, दिलशान अंसारी, असफाक अंसारी, अब्दुल अंसारी, साबिर अंसारी, जियाउल अंसारी, हसनैन अंसारी, आलिम अंसारी, रेयाज अंसारी, फैयाज अंसारी, परवेज अंसारी, तमजीर अंसारी, युनूस अंसारी, मुद्दसिर अंसारी, कनिज फातमा, हमीज अंसारी, सलमान अंसारी और जफर अंसारी का नाम शामिल है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें