Advertisement
धर्म-संस्कृति से जुड़े रहना जरूरी : तिर्की
रांची : झारखंड सरना मसना विकास समिति का करम मिलन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच करमटोली जतरा टांड़ में संपन्न हुआ. मौके पर करम टोली, पीड़ी करम टोली, नगड़ा टोली, खिजुरिया टोली, बर्द्धवान कंपाउंड व टोंका टोली के युवाओं ने आदिवासी गीत-नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा. सभी नृत्य मंडलियों को सरना झंडा दिया गया़ […]
रांची : झारखंड सरना मसना विकास समिति का करम मिलन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच करमटोली जतरा टांड़ में संपन्न हुआ. मौके पर करम टोली, पीड़ी करम टोली, नगड़ा टोली, खिजुरिया टोली, बर्द्धवान कंपाउंड व टोंका टोली के युवाओं ने आदिवासी गीत-नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा. सभी नृत्य मंडलियों को सरना झंडा दिया गया़ मुख्य अतिथि कल्याण आयुक्त गौरी शंकर मिंज ने कहा कि अपने धर्म-संस्कृति से जुड़े रहना महत्वपूर्ण है़
धुमकुड़िया स्थल के सुंदरीकरण व विकास पर सबको ध्यान देना है़ जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के अध्यक्ष डॉ करमा उरांव ने कहा कि धर्म-संस्कृति को बचाये रखने के लिए शिक्षित वर्ग को आगे आने की आवश्यकता है़ कार्यक्रम में बंधन लकड़ा, लखन भगत, दिनेश उरांव, देवनंदन प्रधान, रामप्रसाद साव व अन्य मौजूद थे़
इससे पूर्व विजय पाहन ने आयोजन स्थल का शुद्धिकरण किया़ आयोजन में राधागोविंद सिंह मुंडा, पंचम मुंडा, करमा हाेरो, बुधराम उरांव, नंदा उरांव, चरन बेसरा, सुकरा उरांव, सुरेश तिग्गा, जादो उरांव, विनोद उरांव, मनी कच्छप आदि ने सहयोग किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement